देहरादून
राजेश राणा
पुलिस कार्यप्रणाली पर करणी सेना का वार, मुख्यालय घेराव की चेतावनी ।
उत्तराखंड में बढ़ते अपराध और पुलिस की कार्यशैली को लेकर क्षत्रिय करणी सेना ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज सिंह शेखावत के उत्तराखंड दौरे के दौरान पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं।
देहरादून समेत प्रदेश में लगातार सामने आ रहे मारपीट और कथित पुलिस दुर्व्यवहार के मामलों को लेकर क्षत्रिय करणी सेना ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज सिंह शेखावत, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता सिंह और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र तोमर के उत्तराखंड आगमन पर यह मुद्दा जोरशोर से उठा। तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष शुभम सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि देहरादून के कई थानों में युवाओं के साथ मारपीट के मामले सामने आए हैं। प्रेमनगर कॉलेज के छात्र से जुड़े हत्या प्रकरण के बाद पुलिस कार्रवाई, युवाओं के साथ कथित मारपीट, प्रेमनगर में महिला के साथ मारपीट और राजपुर रोड पर रेस्टोरेंट संचालक के साथ हुई घटना जैसे मामलों को उन्होंने पुलिस की लापरवाही का उदाहरण बताया।

करणी सेना ने चेतावनी दी है कि यदि हालात नहीं सुधरे तो जल्द ही पुलिस मुख्यालय और मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा, जिसमें देशभर से कार्यकर्ता देहरादून पहुंचेंगे।
इसी क्रम में हरिद्वार जिले में शुभम सिंह ठाकुर की अगुवाई में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
