सेलाकुई में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 90 टेट्रा पैक के साथ तस्कर गिरफ्तार…

 

सेलाकुई में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 90 टेट्रा पैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

सेलाकुई : 26 अप्रैल 2026,

देहरादून : जनपद देहरादून में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सेलाकुई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 90 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा एक विशेष टीम का गठन कर संदिग्ध व्यक्तियों और तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

26 अप्रैल को रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने सेलाकुई स्थित पुरानी पुलिस चौकी के पास एक स्कूटी (संख्या UK07DQ-5725) को रोककर जांच की। स्कूटी चालक की पहचान राजेन्द्र सिंह (46 वर्ष) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 90 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना सेलाकुई में मु0अ0सं0 47/2026 के तहत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गिरफ्तार अभियुक्त:
राजेन्द्र सिंह पुत्र स्व. इन्द्र सिंह, निवासी ग्राम नवानी, थाना देवाल, जिला चमौली (वर्तमान निवासी धूलकोट माफी, थाना प्रेमनगर, देहरादून)

बरामदगी:
90 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब
स्कूटी संख्या UK07DQ-5725 (परिवहन में प्रयुक्त)

पुलिस टीमः

उपनिरीक्षक सुमेर सिंह

कांस्टेबल फरमान

कांस्टेबल सोहन

पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *