सेलकुई : कर्मचारियों की सेहत पर एनक्राफ्ट का फोकस, 250 जांचों वाला मेगा मेडिकल कैंप…

राजेश राणा

सेलकुई : कर्मचारियों की सेहत पर एनक्राफ्ट का फोकस, 250 जांचों वाला मेगा मेडिकल कैंप…

देहरादून : कर्मचारियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए एनक्राफ्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने एक सराहनीय पहल की है। 25 अप्रैल 2026 को कंपनी द्वारा कर्मचारियों के लिए एक विशेष मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने लाभ उठाया। यह कैंप सुभारती हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित किया गया, जहां आधुनिक सुविधाओं के साथ व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए।

मेडिकल कैंप के दौरान कर्मचारियों के एक्स-रे, ब्लड टेस्ट, ईसीजी, आंखों की जांच, सामान्य शारीरिक परीक्षण के साथ-साथ किडनी और लिवर फंक्शन टेस्ट भी किए गए। इसके अलावा त्वचा संबंधी जांच भी कैंप का हिस्सा रही। इस एकदिवसीय कैंप में कुल करीब 250 स्वास्थ्य परीक्षण किए गए, जिससे कर्मचारियों को समय रहते अपनी सेहत की जानकारी और जरूरी सलाह मिल सकी।


कंपनी के प्लांट हेड सुरेन्द्र सिंह नेगी ने इस पहल को कर्मचारियों के प्रति कंपनी की जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि कर्मचारी ही संस्था की असली ताकत हैं, और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना कंपनी की प्राथमिकता है।

इस मौके पर संजय गुसाईं, अवनीश यादव, चंद्र, प्रदीप, विपिन गुसाईं, जोगेंद्र सिंह सहित कई कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

एनक्राफ्ट का संदेश साफ—स्वस्थ कर्मचारी ही मजबूत कंपनी की नींव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *