विकासनगर : विश्व वेटलैंड दिवस पर आसन संरक्षण रिज़र्व में जागरूकता कार्यक्रम…

अमित रावत 

विकासनगर : विश्व वेटलैंड दिवस पर आसन संरक्षण रिज़र्व में जागरूकता कार्यक्रम…

विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की पहली रामसर साइट आसन कंजर्वेशन रिज़र्व में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत पक्षी अवलोकन, स्वच्छता अभियान और चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

चित्रकला प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में आदर्श चौहान प्रथम, अक्षिका नेगी द्वितीय और आस्था तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं जूनियर वर्ग में अनुष्का ने प्रथम, मानस्वी ने द्वितीय और आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का आयोजन प्रभागीय वनाधिकारी चकराता वन प्रभाग वैभव कुमार के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आसन संरक्षण रिज़र्व के संरक्षण और स्वच्छता को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *