SDRF एवं स्थानीय पुलिस के संयुक्त प्रयासों से गंगा नदी में डूबे गाजियाबाद निवासी युवक का शव बरामद

SDRF एवं स्थानीय पुलिस के संयुक्त प्रयासों से गंगा नदी में डूबे गाजियाबाद निवासी युवक का शव बरामद

देहरादून : 06 जून 2026 को सायं लगभग 18:15 बजे कौड़ियाला क्षेत्र में रिवेरा रेस्ट्रो के समीप एक व्यक्ति के गंगा नदी में डूबने की सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीमों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर सर्च अभियान चलाया गया।

मौके पर पहुंचकर डूबे हुए व्यक्ति की पहचान आशीष जैन (उम्र 40 वर्ष), निवासी इंदिरापुरम, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। घटना के उपरांत SDRF टीमों द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए तत्काल सर्च अभियान प्रारंभ किया गया।

बीते कई दिनों से SDRF द्वारा गंगा नदी के संभावित क्षेत्रों में उपलब्ध सभी सर्चिंग संसाधनों एवं तकनीकों का उपयोग करते हुए लगातार अभियान संचालित किया जाता रहा। विषम परिस्थितियों और नदी के तेज बहाव के बावजूद टीमों द्वारा निरंतर प्रयास जारी रखे गए।

अथक प्रयासों के फलस्वरूप आज दिनाँक 11 जून 2026 को SDRF टीम एवं स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान शिवपुरी क्षेत्र से युवक का शव बरामद कर लिया गया। शव की पहचान परिजनों द्वारा की गई, जिसके उपरांत आवश्यक पंचनामा एवं अन्य औपचारिक कार्यवाही पूर्ण कर शव को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि SDRF उत्तराखंड द्वारा क्षेत्र में पूर्व से लापता अन्य व्यक्तियों की तलाश हेतु भी सर्च अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *