भीमताल के समीप खाई में गिरे डम्पर चालक का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू, अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

भीमताल के समीप खाई में गिरे डम्पर चालक का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू, अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

देहरादून : आज 05 जुलाई 2026 मध्य रात्रि भीमताल से आगे एक डम्पर के सड़क से नीचे खाई में गिरने की सूचना प्राप्त होते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम बिना विलंब घटनास्थल के लिए रवाना हुई। आपदा नियंत्रण कक्ष, नैनीताल से सूचना मिलने पर उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों सहित मौके पर पहुँची।

मौके पर पहुँचने पर ज्ञात हुआ कि पत्थर लेकर मुक्तेश्वर जा रहा डम्पर दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे गिर गया था। SDRF टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक _सूरज सिंह बिष्ट, पुत्र श्री देवेंद्र सिंह, निवासी कसियालेक, मुक्तेश्वर_ को सुरक्षित बाहर निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु भवाली अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना में चालक को हल्की चोटें आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *