Samachar station
reporter : Rajesh Rana
उधमसिंहनगर, नानकमत्ता डैम में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर किया बरामद…
देहरादून : आज 05 मार्च 2026 को डीसीआर उधम सिंह नगर से एसडीआरएफ पोस्ट रुद्रपुर को सूचना प्राप्त हुई कि नानकमत्ता डैम में एक युवक डूब गया है। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम पोस्ट रुद्रपुर से उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रूप से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया। टीम द्वारा गहन खोजबीन करते हुए डैम क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके दौरान डैम में डूबे युवक का शव बरामद कर लिया गया। इसके उपरांत शव को बाहर निकालकर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
मृतक की पहचान जसवीर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी देवपुरा के रूप में हुई है।
