विकासनगर : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 3 खनन पट्टे सीज..

विकासनगर : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 3 खनन पट्टे सीज..

विकासनगर : रिपोर्टर: राजेश राणा,

विकासनगर क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। ये सभी वाहन अवैध खनन सामग्री से लदे हुए पाए गए। इसके साथ ही भारी अनियमितताएं मिलने पर 3 खनन पट्टों को भी तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार लंबे समय से यमुना नदी में अवैध खनन और प्रतिबंधित मशीनों के इस्तेमाल के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। मामले के संज्ञान में आने के बाद खनन विभाग की टीम ने क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया और यह बड़ी कार्रवाई की।

खनन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन में शामिल सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है। वहीं ढकरानी क्षेत्र में चल रही खनन गतिविधियों और नियमों के विरुद्ध संचालित क्रशर प्लांटों की जांच के लिए सोनिका के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया है।
अधिकारियों के अनुसार जांच के बाद आने वाले दिनों में और भी बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *