विकासनगर में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 8 ट्रैक्टर ट्रॉली और 3 खनन पट्टे सीज

Oplus_16908288

विकासनगर
राजेश राणा

8 ट्रैक्टर ट्रॉली सहित तीन पट्टे सीज़ ।

खबर विकासनगर से जहां अवैध खनन गतिविधियों पर बड़ा एक्शन देखने को मिला। खनन विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए अवैध खनन सामग्री से लदे 8 ट्रैक्टर ट्रॉली सीज किया गया। साथ ही भारी अनियमितताएं पाए जाने पर 3 खनन पट्टों को भी तत्काल प्रभाव से सीज किया गया।

लम्बे समय से यमुना नदी में अवैध खनन किए जाने और प्रतिबंधित मशीनों के उपयोग के किए जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। जिसके बाद खनन विभाग हरकत में आया और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

खनन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त सिंडिकेट में हड़कंप मच गया। ढकरानी क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों और नियमों के विरुद्ध चल रहे क्रेशर प्लांटों की जांच के लिए जिला अधिकारी देहरादून ने भी एक विशेष टीम का गठन कर दिया है। जल्द बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *