आसन बैराज में सफाई व्यवस्था बदहाल साथ ही साथ पर्यटकों की सुरक्षा से खिलवाड़

विकासनगर
राजेश राणा

आसन बैराज में सफाई व्यवस्था बदहाल साथ ही साथ पर्यटकों की सुरक्षा से खिलवाड़

हमारे चैनल द्वारा जब आसन बैराज का निरीक्षण किया गया तो अनेक अनियमितताएं पाई गई। सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई हैं, झील के किनारों पर कूड़े के अंबार लगे हैं जो पर्यटकों पर विपरीत प्रभाव डाल सकते हैं। साथ ही साथ पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था को भी नजरंदाज किया जा रहा है। बोटिंग करने वाले कई पर्यटकों को लाइफ़ जैकेट भी नहीं दी जा रही है जबकि विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में यहां भ्रमण के लिए आते हैं, ऐसे में यदि कोई दुर्घटना हो जाए तो क्या हो। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।

किचन को देखने पर भी नहीं लगता कि हाईजीन का कोई ध्यान रखा जाता है।

एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल का ये हाल उत्तराखंड पर्यटन पर क्या प्रभाव डालेगा ये सोचने योग्य बात है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *