बिग ब्रेकिंग : हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी…
हल्द्वानी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। मंगलवार सुबह कॉलेज प्रिंसिपल को भेजे गए मेल में दोपहर 12:15 बजे विस्फोट की बात कही गई थी, जिसके बाद प्रशासन ने एहतियातन पूरे परिसर को खाली करा दिया।
पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने अस्पताल और कॉलेज परिसर की सघन तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। सीओ ने बताया कि मामला जांच में है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।
