नगर पंचायत सेलाकुई में घमासान, असंतुष्ट पार्षद एवं नगर पंचायत अध्यक्ष आमने सामने

देहरादून/उत्तराखंड – सेलाकुई/ रिपोर्ट- राजेश राणा :- सेलाकुई नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी द्वारा सभी नौ वार्डों को कूड़ा उठान वाहन देने के दूसरे ही दिन असंतुष्ट पार्षदों ने नगर पंचायत सेलाकुई के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर पार्षद दीपक कंडारी जी ने कहा कि हमने कई बार नगर पंचायत से बोर्ड बैठक आयोजित करने को कहा और कहा कि आपस में समन्वय बनाकर हम वार्डों की प्रगति के लिए,उन्नति के लिए एक समिति बनाएं,जिस कारण हमारे नगर पंचायत एक उत्कृष्ट नगर पंचायत बने परंतु चेयरमैन साहब ने अभी तक इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया है।

अन्य वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि केवल कूड़ा उठाने की गाड़ियों के अतिरिक्त और इस वार्ड में कोई काम नहीं हुआ है ।ना परिवार रजिस्टर की नकल हमको मिलती है, ना ही सड़के बनाई जा रही हैं, ना पानी का अतिरिक्त भराव है नालियों में उसके लिए कोई कार्यवाही की जा रही है , ना ही बिजली की कोई व्यवस्था है और ना ही साफ-सफाई की कोई व्यवस्था है। इसी सब को लेकर और विशेष कर बोर्ड समिति की बैठक बुलाने को लेकर हम लोग यह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

सेलाकुई नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी से जब इन विषयों पर बात की गई तो उन्होंने कहा की हमारे इस पूरे पंचायत क्षेत्र के वार्डों में जो भी काम होता है वह सब पार्षदों से बातचीत करने के बाद ही और सब की सहमति होने के पश्चात ही होता है। यदि पार्षद ऐसा कहते हैं कि हमसे कोई बातचीत नहीं की गई है ,हमें पूछा नहीं जा रहा है तो उनका यह आरोप सरासर गलत है ।

इसके अतिरिक्त कूड़ा उठान के लिए जो पहले व्यवस्था थी उस व्यवस्था से पार्षद संतुष्ट नहीं थे। उसके बाद हमने टेंडर डाला सबकी सहमति से ही जो नए ठेकेदार हैं वह नियुक्त हुए हैं और इससे पहले 2011 की जनगणना के अनुसार सेलाकुई की नगर पंचायत सी ग्रेड में थी परंतु आज सेलाकुई नगर पंचायत ए ग्रेड में आ चुकी है अप्रैल माह में इसकी घोषणा हो जाएगी तो कार्य हुए हैं तभी जाकर हमारे नगर पंचायत की यह पदोन्नति हुई है। इसके अतिरिक्त बजट का अभाव है लेकिन जैसे ही अगला वित्तीय वर्ष शुरू होगा अवश्य हमारे पास बजट आएगा और जो भी लोक कल्याण के कार्य हैं।

वह सब की सहमति से पूरे किए जाएंगे अभी तक जो वार्ड में लाइट लगी है वह हमने अपने स्वयं के खर्चे से लगाई है उसमें किसी भी प्रकार की कोई बाहरी सहायता हमने नहीं ली इसके अतिरिक्त नगर पंचायत का जो भी आय हैं, उसके रजिस्टर कार्यालय में रखे हुए हैं सभी पार्षद उन्हें देख सकते हैं जो भी शुल्क नगर पंचायत की ओर से वसूला जाता है इसकी बाकायदा रजिस्टर में एंट्री है और उनकी रसीदें भी काटी जाती है तो इसमें छुपाने वाली कोई बात नहीं है। सब के सामने सब कुछ स्पष्ट है इसके पश्चात भी यदि हमारा विरोध होता है तो इस विषय पर अब मेरे पास कहने को कुछ नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *