होली पर खुशखबरी: उत्तराखंड पुलिस के कई निरीक्षक बने सीओ, शासन ने जारी किए पदोन्नति आदेश…

Samachar station

reporter : Rajesh Rana,

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस के कई निरीक्षक का सीओ पद पर प्रमोशन

होली पर खुशखबरी: उत्तराखंड पुलिस के कई निरीक्षक बने सीओ, शासन ने जारी किए पदोन्नति आदेश…

कई निरीक्षक सीओ पद पर प्रमोशन मिला है। कुछ निरीक्षक हरिद्वार में लंबे समय तक सेवा दी है। उनकी जनता में अच्छी पकड़ है। अपराध पर नियंत्रण करने के साथ अपराधियों पर लगाम लगाने का काम किया। उनके प्रमोशन का फायदा पुलिस विभाग को मिलेगा।

 

उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर पदोन्नतियां जारी की हैं। गृह अनुभाग–1 की ओर से 02 मार्च 2026 को देहरादून से जारी शासनादेश के तहत “उत्तराखंड पुलिस सेवा (संशोधन) नियमावली, 2024” के अंतर्गत निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक (कनिष्ठ वेतनमान, वेतन मैट्रिक्स लेवल-10) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

 

यह पदोन्नतियां उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की संस्तुति के आधार पर राज्यपाल की स्वीकृति के पश्चात दी गई हैं। आदेश के अनुसार निरीक्षक (नागरिक पुलिस), अभिसूचना तथा दलनायक (सशस्त्र पुलिस/प्रतिसार निरीक्षक) संवर्ग के अधिकारियों को प्रांतीय पुलिस सेवा में पदोन्नत किया गया है।

 

चयन वर्ष 2024-25 में चन्द्र मोहन को पदोन्नति दी गई है। वहीं चयन वर्ष 2025-26 में भावना कैंथोला, होशियार सिंह, देवेंद्र सिंह, चंचल शर्मा, अंजना नेगी, उमेश कुमार, नदीम अत्तर, राजेश साह और प्रदीप पंत को पदोन्नत किया गया है। इनमें से कुछ पदोन्नतियां संभावित परिणामी रिक्तियों के सापेक्ष प्रभावी होंगी, जिनकी तिथियां 31 मार्च 2026 और 30 जून 2026 निर्धारित हैं।

शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नति का लाभ मिलेगा। पदोन्नति सूची जारी होने के बाद पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है और उम्मीद जताई जा रही है कि नवपदोन्नत अधिकारी कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *