Jhajra में किन्नर अखाड़े का भव्य हिंदू महा सम्मेलन, संत समाज और श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…

देहरादून :

अमित रावत

Jhajra में किन्नर अखाड़े का भव्य हिंदू महा सम्मेलन, संत समाज और श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…

देहरादून के झाझरा गांव में किन्नर अखाड़े के तत्वावधान में भव्य हिंदू महा सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ, दस महाविद्या हवन और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

कार्यक्रम 1008 नीतीश शंकर नंद गिरी महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जिनका संत समाज ने भव्य स्वागत किया। किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर सहित करीब ढाई सौ संतों ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।

सम्मेलन में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य खुशबू गुरुंग और समाजसेवी रूप सिंह थापा भी मौजूद रहे। सुंदरकांड पाठ और भंडारे के साथ कार्यक्रम भक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश देता नजर आया।

महामण्डलेश्वर स्वामी नीतीश शंकरनंदगिरी (जूना अखाड़ा अंतर्राष्ट्रीय सनातनी किन्नर अखाड़ा)

खुशबू गुरुंग (जिला पंचायत सदस्य)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *