बड़ी ख़बर : कर्णप्रयाग में 100 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का भव्य लोकार्पण

उत्तराखंड।

गढ़वाल लोकसभा के अंतर्गत जिला चमोली के कर्णप्रयाग नगर में कर्णप्रयाग नगरपालिका परिषद के तत्वाधान में धौली गंगा और पिंडर नदी के पवित्र संगम पर स्थित दानवीर कर्ण मंदिर परिसर में 100 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया।

सैन्यभूमि उत्तराखंड की पावन धरती, जिसने देश को अनगिनत वीर सैनिक दिए हैं, उस वीरभूमि पर तिरंगे का यह भव्य स्वरूप प्रत्येक नागरिक के हृदय में गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल करेगा।

यह तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे वीर जवानों के त्याग, बलिदान और समर्पण का जीवंत प्रतीक है। कर्णप्रयाग में इसकी स्थापना से नगर की पहचान और अधिक गौरवशाली बनेगी तथा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरणा मिलती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *