Selaqui में Incraft India Private Limited का रक्तदान संकल्प, 80 यूनिट रक्त संग्रह कर पेश की समाज सेवा की मिसाल

विकासनगर
राजेश राणा

Selaqui में Incraft India Private Limited का रक्तदान संकल्प, 80 यूनिट रक्त संग्रह कर पेश की समाज सेवा की मिसाल

सेलाकुई में  इनक्रॉफ्ट का रक्तदान संकल्प ।

देहरादून जनपद के सेलाकुई क्षेत्र में स्थित इनक्रॉफ्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल पेश करते हुए अपने प्लांट परिसर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया। ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित इस महाअभियान में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 80 यूनिट रक्तदान किया और मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे, जिनकी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। अतिथियों ने अपने संबोधन में रक्तदान को महादान बताते हुए समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति से इस पुनीत कार्य में भागीदारी की अपील की।

प्लांट के जीएम सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि रक्तदान केवल दान नहीं, बल्कि किसी के जीवन की डोर को थामने का कार्य है। उन्होंने कर्मचारियों के उत्साह और अनुशासन की सराहना करते हुए इसे कंपनी की मजबूत सामाजिक संस्कृति का प्रतीक बताया।

शिविर के दौरान कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सेवा भावना को उत्सव का रूप दिया। कंपनी प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक अभियानों को निरंतर जारी रखा जाएगा।

सेलाकुई में आयोजित यह रक्तदान महाअभियान इस बात का प्रमाण है कि उद्योग जगत भी समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा सकता है।

सुरेंद्र सिंह नेगी (प्लांट जनरल मैनेजर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *