स्वच्छ दून सुंदर दून की ओर सेलाकुई नगर पंचायत का अभूतपूर्व कदम। सभी नौ वार्डों को मिली कूड़ा उठान गाड़ियों एवम् बुल की सौगात

देहरादून/ उत्तराखंड/ सेलाकुई/रिपोर्ट- राजेश राणा : 9528994990:-नगर पंचायत अध्यक्ष सेलाकुई ,श्री सुमित चौधरी द्वारा देहरादून के सबसे बड़े इंडस्ट्रियल एरिया सेलाकुई को स्वच्छ एवं साफ सुथरा बनाने की पहल में आज सेलाकुई के सभी 9 वार्डों को कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां प्रदान की गई साथ ही साथ एक बुल वाहन भी नगर पंचायत की ओर से जनता की सेवा में समर्पित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ वीर शहीदों की पत्नियों ने रिबन काटकर किया। देश पर न्योछावर होने वाले शहीदों के सम्मान में इस कार्यक्रम की आधारशिला रखी गई थी।

इस अवसर पर सभी नौ वार्डों के पार्षद उपस्थित रहे जिन्होंने नारियल फोड़ कर एवं गाड़ियों पर तिलक लगाकर ईश्वर का धन्यवाद दिया, इसके साथ सभी गाड़ियों के चालकों को फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात सभी ड्राइवर अपने-अपने वाहन लेकर पूरे क्षेत्र के भ्रमण पर निकले ताकि जनमानस को यह आभास हो सके कि अब घर-घर से कूड़ा उठाने की समस्या नहीं होगी। इसके पश्चात सभी ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली के अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

इस अवसर पर सेलाकुई नगर पंचायत के अध्यक्ष सुमित चौधरी ने कहा की 1 साल से सेलाकुई में कूड़ा निस्तारण की बहुत गंभीर समस्या थी जिसको लेकर हमने इसके समाधान के लिए अब हमने सेलाकुई नगर पंचायत के 9 वार्डों के लिए 9 कूड़ा उठान वाहन उपलब्ध कराए हैं और आगे भविष्य की योजनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि हमारा सबसे पहले काम सड़कों एवं जल भराव की जो समस्या है उससे निजात दिलाना है। साथ ही साथ पार्किंग की समस्या और जाम की समस्या को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि इस विषय पर एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस से बात हुई है और होली के बाद इस सब पर भी कार्य शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *