विकासनगर-रिपोर्टर- राजेश राणा
विकासनगर में इस बार होली का जश्न सिर्फ रंगों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें सियासी रंग भी जमकर देखने को मिले। क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ एक निजी फार्म हाउस में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया।

कार्यक्रम में उनकी धर्मपत्नी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधू चौहान भी मौजूद रहीं। दोनों ने कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आत्मीय संवाद किया।
ढोल-नगाड़ों की गूंज, अबीर-गुलाल की बौछार और रंगों की उमंग के बीच विधायक ने कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकता का पर्व है। उन्होंने प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
समारोह में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा और पूरे आयोजन में पारंपरिक रंगत के साथ राजनीतिक एकजुटता की झलक भी साफ दिखाई दी।
