देहरादून
अमित रावत
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन…
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो गए। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. नरेश नपलच्याल और चुनाव अधिकारी डॉ. अमलेश सिंह की देखरेख में पूरी प्रक्रिया सम्पन्न हुई।

अध्यक्ष पद पर डॉ. रमेश कुंवर निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि डॉ. यशपाल तोमर महासचिव चुने गए। अन्य पदों पर भी सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने की अपेक्षा जताई है।
