देहरादून/उत्तराखंड- गणेशपुर-रिपोर्ट – राजेश राणा :- आज देहरादून के शिमला बायपास रोड स्थित गणेशपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया ,जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया ।एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर और एक दूसरे से गले मिलकर सभी ने एक दूसरे को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी।
साथ ही साथ इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ जिसने इस होली मिलन के आयोजन में चार चांद लगा दिए। सहसपुर विधायक श्री सहदेव सिंह पुंडीर जी की गरिमामय उपस्थिति भी इस अवसर पर मौजूद रही।
सहदेव सिंह पुंडीर ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की और अपने संबोधन में होली मिलन समारोह को सनातन परंपरा का एक आदर्श त्यौहार बताया जो की सभी प्रकार के भेदभाव, बैर आदि को भूलकर प्रेम शांति और सौहार्द के साथ मनाया जाता है उन्होंने कहा,होली के रंगों की अनुपम छटा प्रत्येक व्यक्ति विशेष को आनंदित करती है। सभी लोग परस्पर प्रेम के साथ इस त्यौहार को मनाएं आपसे बैर भूल कर एक दूसरे के गले लगा कर गरिमा और सावधानी के साथ इस त्यौहार का आनंद लें।
