मसूरी जाने वालों के लिए जरूरी खबर: देहरादून–मसूरी रोड अगले आदेश तक बंद

भारी बारिश से देहरादून–मसूरी हाईवे बंद, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

मसूरी जाने वालों के लिए जरूरी खबर: देहरादून–मसूरी रोड अगले आदेश तक बंद

देहरादून : अतिवृष्टि के कारण देहरादून–मसूरी मुख्य मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने देहरादून–मसूरी मार्ग को अग्रिम आदेशों तक पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया है।

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों एवं परिवहन की आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। लोगों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *