देहरादून : 21/07/2026,
उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ में बंपर प्रमोशन: त्रिभुवन सिंह रावत बने महाप्रबंधक,
त्रिलोचन पाठक वरिष्ठ प्रबंधक, सतीश पुरोहित व सुशील तिवारी सहित 16 अधिकारियों/कार्मिकों को नई जिम्मेदारी
लंबे इंतजार के बाद मिली पदोन्नति, अधिकारियों में खुशी की लहर; सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का जताया आभार
देहरादून : सहकारिता विभाग की शीर्ष सहकारी संस्था उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ) में लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक और खुशियों भरा रहा। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के उपरांत संघ के 16 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई।
पदोन्नति के आदेश जारी होने के बाद सभी अधिकारियों/ कार्मिकों ने आज मंगलवार को अपना-अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।
पदोन्नति सूची के अनुसार त्रिभुवन सिंह रावत को महाप्रबंधक (जीएम) के पद पर पदोन्नत किया गया है, जबकि श्री त्रिलोचन पाठक को वरिष्ठ प्रबंधक बनाया गया है।
इसी प्रकार प्रेम हरबोला, सुमन पांडे, सतीश पुरोहित, सुशील तिवारी एवं कुमारी सोनी सिंह को प्रबंधक के पद पर पदोन्नति दी गई है। अंसार अहमद, तरुण चौहान, प्रियंक तिवारी, महिपाल सिंह एवं भूपेंद्र सिंह बोरा को सहायक के पद पर पदोन्नति मिली
वहीं सुनीता टम्टा, भोला जोशी, हरिश्चंद्र कांडपाल एवं संजय आर्य को सहायक के पद पर पदोन्नत किया गया है।
देहरादून स्थित उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ मुख्यालय सभी पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं तथा इस उपलब्धि की खुशी साझा की।
नवनियुक्त महाप्रबंधक श्री त्रिभुवन सिंह रावत ने सभी पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों की ओर से सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, निबंधक सहकारी समितियां डॉ मेहरबान बिष्ट, प्रशासक उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ ईरा उप्रेती, प्रबंध निदेशक आनंद शुक्ल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बनेगी। सभी अधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ को नई व्यावसायिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
