सेलाकुई में 36 घंटे का ‘हैकनेशन’: देशभर के युवाओं ने दिखाया इनोवेशन का दम

सेलाकुई
राजेश राणा

सेलाकुई में 36 घंटे का ‘हैकनेशन’: देशभर के युवाओं ने दिखाया इनोवेशन का दम

देहरादून के शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में 36 घंटे का राष्ट्रीय हैकाथॉन ‘हैकनेशन’ आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के 18 राज्यों से 650 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 122 टीमों ने स्मार्ट टेक्नोलॉजी, एआई, साइबर सिक्योरिटी समेत कई क्षेत्रों में अपने इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स पेश किए। मुख्य अतिथि उद्योग विभाग के उप निदेशक राजेंद्र कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को तकनीकी सोच और व्यावहारिक समाधान विकसित करने का मंच देते हैं।

प्रतियोगिता में आईआईटी, एनआईटी और अन्य बड़े संस्थानों के छात्रों ने भी भाग लेकर प्रतिस्पर्धा को उच्च स्तर दिया। हैकाथॉन के विजेताओं को कुल ₹1.5 लाख तक के पुरस्कार दिए गए। गुजरात के देव पटेल को पहला स्थान मिला, जबकि अन्य प्रतिभागियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयोजकों के अनुसार ‘हैकनेशन’ ने युवाओं में नवाचार, टीमवर्क और उद्यमिता को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *