रुद्रप्रयाग में गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोग घायल

रुद्रप्रयाग: गहरी खाई में गिरी कार से 05 घायलों को SDRF ने सकुशल निकाला, समय रहते मिला जीवनदान

घटना की सूचना

आज 07 जून 2026 को प्रातः 05:10 बजे डीसीआर रुद्रप्रयाग के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि तिलवाड़ा पेट्रोल पंप के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी है।

SDRF टीम की त्वरित रवाना

सूचना प्राप्त होते ही अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF के निर्देशानुसार SDRF पोस्ट अगस्त्यमुनि की टीम उप निरीक्षक धर्मेंद्र पवार के नेतृत्व में तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटना का विवरण

घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि वाहन संख्या UP16-DK0856 (SUV 700) सड़क से लगभग 50-60 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरा था। वाहन में 02 महिलाओं एवं 03 पुरुषों सहित कुल 05 व्यक्ति सवार थे, जो दुर्घटना के उपरांत घायल अवस्था में खाई में फंसे हुए थे।

संयुक्त रेस्क्यू अभियान

SDRF टीम ने जिला पुलिस एवं स्थानीय लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान प्रारंभ किया। विषम भू-भाग एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीम गहरी खाई में उतरी तथा अथक प्रयासों से सभी घायलों तक पहुंच बनाई।

SDRF का साहसिक एक्शन

रेस्क्यू टीम द्वारा एक-एक कर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए उन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। संकट की उस घड़ी में SDRF टीम घायलों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई और समयबद्ध कार्रवाई के चलते सभी घायलों को शीघ्र चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा सकी।

रेस्क्यू का परिणाम

SDRF के त्वरित, साहसिक एवं समन्वित प्रयासों के फलस्वरूप वाहन में सवार सभी 05 व्यक्तियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों का विवरण

प्रिंस सिंह पुत्र रमाकांत सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी भसेनिया मोहम्मद गंज, थाना मोहम्मद गंज, पलामू, झारखंड।

सभीमा सिंह पुत्री विनोद सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी सी-21 समरपाली, थाना संभरपाली, पश्चिम बंगाल।

सुजोन मुखर्जी पुत्री राजेंद्र मुखर्जी, उम्र 27 वर्ष, निवासी राजगंज, रायगंज, जिला जलपाईगुड़ी, असम।

ऋजा मुखर्जी पुत्र उदय गोह, उम्र 30 वर्ष, निवासी राजगंज, जिला जलपाईगुड़ी, असम।

प्रदीप कुमार पुत्र गंगाराम, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम लंगड़ा, पोस्ट औरैया, जनपद औरैया, उत्तर प्रदेश (वाहन चालक)।

एक बार फिर SDRF उत्तराखण्ड ने अपने ध्येय “सेवा, सुरक्षा एवं मानवता” को चरितार्थ करते हुए यह सिद्ध किया कि आपदा और विपत्ति की हर घड़ी में SDRF जनता की सुरक्षा हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *