उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 1 IFS अधिकारी के तबादले…

उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 1 IFS अधिकारी के तबादले…

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने लंबे समय से चर्चाओं में रही भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। जारी आदेश के अनुसार 10 IAS और 1 IFS अधिकारी की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

इस फेरबदल में शिक्षा, आबकारी, सूचना प्रौद्योगिकी, परिवहन, पंचायती राज, वित्त और सचिवालय प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

आबकारी विभाग से हटाई गई एल फैनई की जिम्मेदारी
तबादला सूची के अनुसार प्रमुख सचिव एल फैनई से आबकारी विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। वहीं आईएएस बृजेश कुमार संत को आबकारी विभाग का नया प्रभार सौंपा गया है। अब वे खनन विभाग के साथ-साथ आबकारी विभाग का कार्यभार भी संभालेंगे।
शिक्षा विभाग को मिला नया सचिव
तक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे आईएएस रविनाथ रमन से शिक्षा विभाग वापस लेकर उन्हें परिवहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं केंद्र सरकार से प्रतिनियुक्ति पूरी कर लौटने वाली आईएएस ज्योति यादव को शिक्षा विभाग का नया दायित्व सौंपा गया है।
अन्य प्रमुख बदलाव:-
तबादला सूची में कई अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव भी किए गए हैं—

IAS सुरेंद्र नारायण पांडे को गन्ना विकास एवं चीनी विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी।

IAS युगल किशोर पंत को सचिवालय प्रशासन विभाग का प्रभार।

IAS रणवीर सिंह को वित्त विभाग की जिम्मेदारी।

IAS अभिषेक रुहेला को अपर सचिव के रूप में राज्य संपत्ति विभाग का दायित्व।

IFS अधिकारी पराग मधुकर धकाते से पंचायती राज विभाग का प्रभार वापस लिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *