सेलाकुई : कर्मचारियों का सम्मान बढ़ा रहा एनक्राफ्ट इंडिया का मनोबल…

राजेश राणा

 सेलाकुई : कर्मचारियों का सम्मान बढ़ा रहा एनक्राफ्ट इंडिया का मनोबल ।

सेलाकुई के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित Encraft India Private Limited में कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए भव्य “परफॉर्मेंस ऑफ द मंथ अवार्ड” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ऑन-रोल और कैजुअल कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जबकि मई माह में जन्मदिन वाले कर्मचारियों का केक काटकर जन्मदिन भी मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान कंपनी परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और पूरे आयोजन में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। कर्मचारियों को स्नैक्स और रिफ्रेशमेंट भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर प्लांट हेड Surendra Singh Negi ने कहा कि किसी भी उद्योग की असली ताकत उसके कर्मचारी होते हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ही कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाता है। उन्होंने कंपनी के निदेशक Avnish Singh Visen की सराहना करते हुए कहा कि वे कर्मचारियों के विकास, सुरक्षा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

कार्यक्रम में संजीव, संजय कुमार, अर्जुन, प्रदीप साहू, महेंद्र पाल, लोकेन्द्र सिंह और ओमप्रताप को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह से कार्य करने का उत्साह और मनोबल बढ़ता है। कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारी, सुपरवाइजर और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *