उत्तरकाशी : SDRF उत्तराखंड की टीम ने जंगल की आग पर पाया काबू

उत्तरकाशी : SDRF उत्तराखंड की टीम ने जंगल की आग पर पाया काबू

देहरादून:  20 मई 2026 को देर रात्रि SDRF उत्तराखंड को सूचना प्राप्त हुई कि ज्ञानसू से साल्ड रोड बासुगांव के समीप जंगल में आग लगी हुई है, जिसके आवासीय क्षेत्र तक फैलने की संभावना बनी हुई थी।

सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट उजेली में व्यवस्थापित SDRF टीम हेड कांस्टेबल दुर्गेश रतूड़ी के नेतृत्व में आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। मौके पर SDRF टीम द्वारा वन विभाग, फायर सर्विस एवं NDRF की टीम के साथ मिलकर संयुक्त रूप से आग बुझाने का अभियान चलाया गया।

सभी टीमों के समन्वित एवं अथक प्रयासों से जंगल में लगी आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया तथा आग को आवासीय क्षेत्र तक फैलने से रोक दिया गया। समय रहते की गई कार्रवाई से एक संभावित बड़ी घटना टल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *