राजेश राणा
विश्व पर्यावरण दिवस पर ENCRAFT का हरित संकल्प, हरेला तक 1111 पौधे लगाएगी कंपनी
सेलाकुई : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेलाकुई स्थित ENCRAFT इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। कंपनी ने हरेला पर्व तक 1111 से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का लक्ष्य रखा है। अभियान के तहत सेलाकुई क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण किया गया, जिसमें कंपनी कर्मचारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया।


कंपनी के प्लांट हेड सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। ENCRAFT केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएगी। वहीं कंपनी के सीईओ रोबिन थियान ने अपने संदेश में कहा कि सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण कंपनी की प्राथमिकताओं में शामिल हैं।
कार्यक्रम में वन विभाग, फायर स्टेशन, नगर निगम और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।



