सेलाकुई राजेश राणा सेलाकुई प्रेस क्लब की नई टीम, हरीश बेंजवाल को कमान

सेलाकुई
राजेश राणा

सेलाकुई प्रेस क्लब की नई टीम, हरीश बेंजवाल को कमान ।

पछवादून के पत्रकारों ने एकजुटता का संदेश देते हुए सेलाकुई प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। सेलाकुई में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से हरीश बेंजवाल को अध्यक्ष चुना गया। नई टीम के गठन के साथ पत्रकार हितों की आवाज को और मजबूती देने का दावा किया गया।

नव–गठित कार्यकारिणी में अनिल रावत को उपाध्यक्ष, मनोज शर्मा को सचिव, इंद्रजीत असवाल को कोषाध्यक्ष, हीमा चौहान को सह-कोषाध्यक्ष, राजेश राणा को संगठन मंत्री तथा अमित रावत को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। नव–निर्वाचित अध्यक्ष हरीश बेंजवाल ने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनकी आवाज को मजबूती देने और क्षेत्रीय जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का काम करेगा। बैठक में मौजूद पत्रकारों ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *